








बीकानेर Abhayindia.com सीईओ जिला परिषद सोहन लाल ने पंचायत समिति बीकानेर की ग्राम पंचायत कल्याणसर आगुणा की कनिष्ठ सहायक मीना जैन को निलंबित कर दिया है।
सीईओ जिला परिषद ने बताया कि मीना जैन के भ्रष्टाचार में लिप्त होने एवं पदीय कर्तव्यों के विपरीत आचरण के लिए उनके विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवाएं नियम 1958 के नियम 16 अंतर्गत जांच कार्यवाही भी प्रस्तावित की गई है। सीईओ जिला परिषद ने बताया कि निलंबन काल में कनिष्ठ सहायक मीना जैन का मुख्यालय जिला परिषद बीकानेर किया गया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना की कार्यवाही के नाम पर मीना जैन का रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद यह कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।


