Saturday, May 16, 2026
Hometrendingराजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के लिए जोड़बीड़ में...

राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के लिए जोड़बीड़ में 16 बीघा जमीन निःशुल्क आवंटित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय को जोड़बीड़ आवासीय योजना ब्लॉक-डी में 16 बीघा जमीन निशुल्क आवंटित की गई है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने बताया कि इस संबंध में नगरीय विकास और आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से चर्चा के उपरांत भूमि का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय को चकगरबी के उपनिवेशन खसरा 606 और 607 में दस बीघा भूमि आवंटित की गई थी। इसे निरस्त करते हुए जोड़बीड़ आवासीय योजना ब्लॉक-डी के समीप बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय को आवंटित के दक्षिण में रिक्त भूमि खसरा नंबर 11 क्षेत्रफल 4 लाख 37 हजार 500 वर्ग फीट (16 बीघा) भूमि निशुल्क आवंटित की गई है।

आपको बता दें कि गत दिनों जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में गोदारा ने इसकी समीक्षा की थी। नगरीय विकास और आवासन विभाग के शासन उप सचिव तृतीय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। गोदारा ने बताया कि भूमि आवंटन हो जाने के बाद अब जल्दी ही भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!