Friday, December 12, 2025
Hometrendingबीकानेर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा शिविर में 155 की हुई...

बीकानेर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा शिविर में 155 की हुई जांच

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा शिविर का जिरियाट्रिक मेडिसिन विभाग के द्वारा आयोजन किया गया। इस शिविर में बीकानेर के 155 वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य की जाँच डॉ. वी. बी. सिंह, डॉ. आत्माराम छींपा, डॉ. सुभाषचन्द्र गौड़, डॉ राहुल शर्मा के द्वारा की गई। इस शिविर में BMD (हड्डियों की जाँच), लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रोल की जाँच), (HbA1C (शुगर की जाँच), स्पाइरो मीटरी (फेफड़ों की जाँच), BP, ECG, एवं BMI की जाँच की गई।

शिविर में 74 लोगों की BMD कम मिली जोकि कमजोर हड्डियों का संकेत है एवं फ्रेक्चर होने का डर है तथा ।4 मरीज पहली बार उच्च रक्तचाप के पाये गये, चार मरीजों को पहली बार डाइबिटीज पाई गई। जो मरीज धूम्रपान करते थे या उनके परिवार में कोई धूम्रपान कर रहा है, उनमें 90% लोगों की फेफड़े की बीमारी पाई गई। इसके अलावा जो लोग मोटापे से ग्रसित थे, उनके जोड़ो की समस्या पाई गई। अंत में कैम्प के समापन के साथ कैम्प में सहयोग करने के लिए ओवर सीज़, लूपिन एवं मैक्लॉयड फार्मा के प्रतिनिधियों तथा डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. कोमल एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अगले महीने से प्रत्यके महीने के तीसरे बुधवार को निःशुल्क कैम्प का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। डॉ. वी. बी. सिंह, डॉ. आत्माराम छींपा, डॉ. सुभाषचन्द्र गौड़ द्वारा हड़ियों को मजबूत करने, डाइबिटीज में खान-पान के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया तथा वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य से संबंधित सवालों का निराकरण किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!