बीकानेर Abhayindia.com श्रीडूंगरगढ़ में बाड़ेला के पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी के पिताजी स्वर्गीय चौधरी नेताराम ज्याणी (इतिहासके ज्ञाता) की स्मृति और बीकाणा ब्लड सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीबालाजी स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 235 रजिस्ट्रेशन हुए। इनमें से रिकॉर्ड 151 यूनिट रक्तदान हुआ।
शिविर में मातृ शक्तियों का उत्साह भी जबरदस्त रहा। मातृशक्ति के कुल 64 रजिस्ट्रेशन हुए। जिनमें से रिकॉर्ड 37 महिलाओं ने रक्तदान किया। शिविर में प्रेरणा रही समाजसेवी बाबूलाल ज्याणी की। शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश सिंह, मुख्य अतिथि पूनमचंद नेण, पवन धर्मास सरपंच, बीकाणा ब्लड सेवा समिति के अध्यक्ष रवि व्यास पारीक, शहर अध्यक्ष अमित कुमार मोदी, अमान खान आदि ने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। रक्तसंग्रहण के लिए PBM ब्लड बैंक के डॉ कुलदीप मेहरा और उनकी सम्पूर्ण टीम सक्रिय रही।













