Sunday, June 21, 2026
Hometrendingप्रतिभा सम्मान समारोह 2025 में 106 प्रतिभाओं का हुआ सम्‍मान

प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 में 106 प्रतिभाओं का हुआ सम्‍मान

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com युवा ब्रिगेड करमीसर की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, करमीसर प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें करमीसर गांव की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 106 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर युवा ब्रिगेड करमीसर के जेठाराम गाट ने बताया कि कक्षा 10वी व 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 40 प्रतिभाओं, स्नातक, कला एवं सस्कृति, चिकित्सा, आईआईटी के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली 15 प्रतिभाओं, राजकीय सेवा में चयन होने वाली 12 प्रतिभाओं, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाली 44 एवं राजपत्रित अधिकारी के पद पर चयन होने वाली 02 प्रतिभाओं सहित कुल 106 प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान युवा ब्रिगेड करमीसर एवं समस्त गांव की तरफ से मौजिज व्यक्तियों भंवरा राम चौधरी, गणेशाराम गाट, मदन राम गाट, पेमाराम सारण, बाबु खां, केशुराम नायक, नथुराम मेधवाल, भागीराथ सारण, चोरू महाराज, गोविन्द राम गोदारा, मथराराम सोनी एवं भोम राज गाट द्वारा किया गया।

आयोजन में युवा महिला खिलाडी मोनिका जाट एवं साइक्लिंग कोच दयाला राम जाट ने अपने शब्दों से युवाओं कि होसला अफजाई की। इस अवसर पर हरिराम चैधरी ने प्रतिभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप ने यह मुकाम कडी मेहनत व लगन से प्राप्त किया है आप जिवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर द्रढ संकल्प के साथ उस लक्ष्य को पाने का प्रयास करें तो लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य ही आपके मिलेगी।

युवा ब्रिगेड करमीसर के ओम प्रकाश जाट ने सभी अथितियों एवं समस्त गांव वासियों का स्वागत किया एवं युवा ब्रिगेड के उदेश्यों के बारे में बताया कि हमारा उदेश्य गांव के युवा साथियों को खेलों एवं शिक्षा के क्षेत्रों में आगे बढाकर गांव का विकास करना है। युवा ब्रिगेड करमीसर के सरंक्षक रामदेव नायक एवं हरिराम चैधरी ने सम्बोधित  करते हुए सभी आगन्तुकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच का संचालन युवा ब्रिगेड के सदस्य श्री लक्ष्मण राम रूद्र के द्वारा किया गया।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!