Wednesday, April 24, 2024
Hometrendingयशपाल गहलोत को विश्वास- थम जाएगा बवाल, म्युजियम सर्किल पर होगा जोरदार...

यशपाल गहलोत को विश्वास- थम जाएगा बवाल, म्युजियम सर्किल पर होगा जोरदार स्वागत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत के शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे बीकानेर लौटने पर यहां म्युजियम सर्किल पर स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस ने इस सीट पर अपने कद्दावर नेता डॉ. बी. डी. कल्ला का टिकट काट कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत शाम सात बजे यहां म्युजियम सर्किल पहुंच रहे हैं, जहां सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उनक गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने ‘अभय इंडिया’ से बातचीत में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, अशोक गहलोत, रामेश्वर डूडी, सचिन पायलट आदि सभी ने मुझ पर विश्वास जताया है और मैं इसमें खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। डॉ. कल्ला के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल करने के सवाल पर यशपाल गहलोत ने कहा कि डॉ. कल्ला का मुझ पर पूरा आशीर्वाद है। वे पार्टी के अनुशासित नेता है, मुझे विश्वास है वे ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे। कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के भी निर्दलीय चुनाव लडऩे के ऐलान पर यशपाल गहलोत ने कहा कि वो भी मेरे लिए बहुत आदरणीय है, वो मेरे चाचा है। घर की बात है, हम मिल-बैठकर बात कर लेंगे।

टिकट कटने पर मचा बवाल, एक घंटे में कार्यालय पहुंचेंगे डॉ. कल्ला

तीसरे मोर्चे की पहली पसंद बनी डूडी की भानजी इंदु नोखा से भरेगी पर्चा!

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular