Friday, March 29, 2024
Homeबीकानेरमहिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ रहा है। गत वर्ष महिलाओं के उत्पीडऩ के 3400 एफआईआर दर्ज हुई है, जो कि शर्मनाक है। बच्चियां किसी जाति, बिरादरी, समुदाय या किसी व्यक्ति विशेष की नही होती है, इसको लेकर गत 17 अप्रैल को पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की तरफ से सरकार को जगाने के लिए दिन में कैंडल मार्च और लालटेन लेकर प्रदर्शन किया गया है। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी कटिबद्ध है।

प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज शुक्रवार को एक दिवसीय बीकानेर प्रवास पर रही। इस दौरान शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में रूबरू होते हुए कहा की लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए भाजपा सरकार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में राजस्थान सहित पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चलाकर 32 लाख महिलाओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को देकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है।

भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, दूसरी ओर बेटी को सदन में लाने के लिए कोई कदम नही उठा रही है। यह विडंबना की बात है। उन्होंने महिला कांग्रेस को ब्लाक, वार्ड, पंचायत स्तर पर मजबूत करने को कहा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती लेघा, सचिव हबीबा चौधरी, देहात अध्यक्ष शशिकला राठौर, शहर उपाध्यक्ष सिवरी चौधरी, मनभरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, राहुल जादूसंगत, सपना तिवाड़ी, ब्लाक अध्यक्ष आशा स्वामी, अमरजीत कौर, मुमताज शेख, पूर्व पार्षद अंजना खत्री, राजू देवी व्यास, मंजू गोस्वामी, दमयंती तिवाड़ी, बशीरन, प्रेमलता, सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular