Saturday, April 20, 2024
Homeबीकानेरपेजजल की किल्लत, महिलाओं ने फोड़ी मटकियां

पेजजल की किल्लत, महिलाओं ने फोड़ी मटकियां

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नहरबंदी के कारण शहर में पेयजल वितरण की व्यवस्था लडख़ड़ा गई है। इस बीच सोमवार को शहर में पेयजल की किल्लत से आक्रोशित महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मटकियां फोड़ी। साथ ही जलदाय विभाग के अधिकारियों का घेराव कर ज्ञापन दिया।

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि शोभासर जलाशय क्षेत्र वाले मुक्ताप्रसाद नगर, रामपुरा बस्ती, नयाशहर, लालगढ़, मुरलीधर व्यास कॉलोनी सर्वोदय बस्ती, रानी बाजार, गोगा गेट, जय नारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर नं. 6, घड़सीसर, चौधरी कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। हालात ये है कि जलदाय विभाग के अफसरों को अपने ही इलाकों की जानकारी नहीं है। रेलवे की सप्लाई बताकर लोगो को भटकने के लिए मजबूर किया जा रहा है। विभाग की लापरवाही के कारण टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। टैंकर वालों ने भी दाम 500 रुपये कर दिए है।

गौड़ ने अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल को चेतावनी देते हुए कहा की अगर 7 दिनों में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो महिला कांग्रेस की ओर से जलदाय विभाग की इस अव्यवस्था के खिलाफ शहर के सभी हेडवक्र्स पर मटकी फोड़ प्रदर्शन किया जायेगा। इस सम्बंध में जिला कलक्टर को भी ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया है। फिर भी हालत नहीं सुधरे तो सबसे पहले नयाशहर टंकी पर प्रदर्शन होगा। शहर की सैकड़ों महिलाएं अपने घरों से मटकियां लेकर हेडवक्र्स पर इक_ा होंगी। सरकार की नींद हराम की जायेगी। इस अवसर पर शहर जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनभरी, परमेश्वरी बिश्नोई, कमली बानो, जशोदा पांडुई, हसीना, रुबीना, हुसैनी, मन्नू सहित महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारे बाजी कर मटकियां फोड़ी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular