Saturday, April 20, 2024
Homeराजस्थानआज तय हो गया, कौनसे मुद्दे पर भाजपा लड़ेगी चुनाव

आज तय हो गया, कौनसे मुद्दे पर भाजपा लड़ेगी चुनाव

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में पांच माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में किस मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी, इसका निर्णय सोमवार को हो गया है। भाजपा की कोर कमेटी की हुई बैठक में यह तय किया गया है कि विकास के नाम पर जनता के बीच जाकर चुनाव में वोट मांगे जाएंगे।

भाजपा के नए अध्यक्ष मदन लाल सैनी की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की यह पहली बैठक हुई। इसमें कोर कमेटी के सदस्यों के अलावा उन नेताओं को भी बुलाया गया जो दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई बैठक में शामिल हुए थे। प्रदेशाध्यक्ष सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यह पहली प्रदेश कोर कमेटी की बैठक है। बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित प्रदेश के कई आला नेता मौजूद रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जनकल्याण के बहुत सारे काम किए हैं और अब इन्हीं के भरोसे हम जनता के बीच जाएंगे। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी हैं और राजस्थान में वसुंधरा राजे हैं। दोनो ही बहुत अच्छा काम किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री जब केन्द्र में महामंत्री थे, तब वे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री थे। उसी दौरान मोदी से मिलना हुआ और साथ काम करने का मौका मिला।

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सैनी सहित प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश, उपाध्यक्ष ओम माथुर, प्रदेश सह प्रभारी गोपाल राव शेट्टी, केंद्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाबचंद कटारिया, अरुण चतुर्वेदी, यूनुस खान, और संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़, अशोक परनामी बतौर कोर कमेटी के सदस्य के रूप में बैठक में शामिल हुए। कमेटी के अलावा चुन्नीलाल गरासिया, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत, सांसद राम नारायण डूडी और मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर भी बैठक में शामिल हुए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular