Friday, April 19, 2024
Homeराजस्थानप्रशासनिक तबादलों के बाद अब पुलिस की बारी

प्रशासनिक तबादलों के बाद अब पुलिस की बारी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर/बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सरकार ने राजस्थान में 81 प्रशासनिक अफसरों के तबादलों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रशासनिक स्तर पर दूसरी सूची और पुलिस महकमे के अफसरों की पहली सूची भी जल्द ही जारी हो सकती है। इनमें बीकानेर संभाग में पुलिस के आला अफसरों के नाम भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि प्रशासन और पुलिस के अफसरों के तबादलों की तैयारियां तो करीब एक पखवाड़ा पहले ही कर ली गई थी। इस दरम्यान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर केन्द्र और राज्य के बीच चली जद्दोजहद के चलते सरकार का ध्यान इस ओर से हट गया। अब एकबारगी उक्त मामले में ठहराव आ गया है, ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि आला अफसरों के तबादलों की शेष सूचियां जल्द ही जारी हो सकती है।

पहली सूची में बीकानेर का प्रशासनिक चेहरा भी बदल गया है। नये चेहरे के रूप में अजमेर संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा को संभागीय आयुक्त एवं पदेन आयुक्त सिंचित क्षेत्र विकास बीकानेर के पद नियुक्त किया गया है। जबकि डॉ. एन. के. गुप्ता को जिला कलक्टर तैनात किया गया है, गुप्ता निर्वतमान में भरतपुर जिला कलक्टर है। बीकानेर जिला कलक्टर रहे अनिल गुप्ता को संयुक्त शासन सचिव जलदाय विभाग जयपुर में स्थानान्तरित किया है। इनके अलावा नगर विकास न्यास सचिव आर. के. जायसवाल का तबादला भी सदस्य राजस्थान राजस्व मंडल अजमेर कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त के रूप में गवांडे प्रदीप केशवराव को लगाया गया है, जो निर्वतमान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जोधपुर में तैनात है। नगर निगम आयुक्त निकया गोहाएन को आदेशों की प्रतीक्षा में (एपीओ) रखा गया है। इनके अलावा श्याम सिंह राजपुरोहित को निदेशक, प्राथमिक शिक्षा बीकानेर तथा शिवांगी स्वर्णकार को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के पद पर लगाया गया है।

गौरतलब है कि बीकानेर में जिला कलक्टर नियुक्त किए गए डॉ. एन. के. गुप्ता का बीकानेर से पूर्व में भी जुड़ाव रहा है। डॉ. गुप्ता यहां यहां अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर), सहायक वाणिज्य आयुक्त पदों पर रह चुके हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular