Thursday, March 28, 2024
Homeबीकानेरपरकोटे में गली-गली घूम रही किराड़ू की जन स्वराज यात्रा, निशाने पर...

परकोटे में गली-गली घूम रही किराड़ू की जन स्वराज यात्रा, निशाने पर रहती है सरकार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडू के नेतृत्व में चल रही जन स्वराज यात्रा के तहत राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसा जा रहा है। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे की मजबूत दावेदारी रखने वाले किराड़ू इस यात्रा के जरिये जमीनी स्तर पर अपनी पैठ और गहरी करने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते। लिहाजा वे परकोटे के अंदर वार्डवार गली-गली कार्यकर्ताओं के साथ घूमकर आमजन की नब्ज जानने की कोशिश कर रहे हैं। वे मित्रवत उनसे क्षेत्र की समस्याएं सुन रहे हैं, उनके निस्तारण के लिए अपनी कार्यनीति से भी अवगत करा रहे हैं।

इस जन स्वराज यात्रा के अंतर्गत रविवार को वार्ड 21 और 22 में आमजन से संपर्क साधा गया। यात्रा की शुरूआत महावीर चौक में भैंरूनाथ मंदिर से हुई। इसके बाद रामपुरिया स्कूल, चौपड़ा बाड़ी, सारड़ा भवन, भीनासर सहित विभिन्न क्षेत्रों में आमजन से रूबरू होते हुए किराड़ू ने विकास में आमजन की भागीदारी की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के क्या-क्या कार्य हों? यह स्थानीय लोगों द्वारा तय किया जाए। इसके लिए आमजन में जागरुकता के प्रयास किए जा रहे हैं।

सरकारी धन का लगातार दुरूपयोग

किराड़ू ने भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि सरकारी धन का लगातार दुरूपयोग करने वाली सरकार गौरव यात्रा पर लगातार फंसती जा रही है। पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए जनता की कमाई का पैसा फूंका जा रहा है, लेकिन जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है। किसी भी कीमत पर भाजपा का दोबारा सत्ता में आने का सपना पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है। अधिकारियों को जबरदस्ती यात्रा में लगाया जा रहा है। इससे सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों में भी रोष है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जिस विश्वास के साथ जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया, सरकार उसकी कीमत नहीं चुका पाई है। आज प्रत्येक वर्ग के हितों के साथ कुठाराघात किया जा रहा है।

भाजपा की असलियत समझें

उन्होंने कहा कि शहर का प्रत्येक व्यक्ति भाजपा की असलियत समझें, इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जनता इसे समझे और इस बार कांग्रेस को मजबूत करने में भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर ही वास्तविक विकास हो सकेगा। इस अवसर पर हजारीमल देवड़ा, रितेश सेवग, भीखाराम कड़ेला, संपत सिंह राजपुरोहित, जयदयाल गोदारा, धर्मचंद सेठिया, भवानी शंकर पन्नू, बृज गोपाल जोशी, जितेन्द्र बारूपाल, प्रकाश, अनिल शर्मा, राज कड़ेला, कमल चंद, लीलाधर, रूप रतन, राजेश, पंकज, कुलदीप कड़ेला, टीकूराम मेघवंशी, दीपक सेवग, धर्मचंद सेठिया, हीरालाल तेजी, आशीष सेवग, दीपक सेठिया, शिवप्रकाश मारू, गोपीकिशन गहलोत, मनोज सेवग तथा केशव सेवग आदि साथ रहे।

Bikaner news politics crime university education

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल से राजकुमार की मुलाकात से गर्माया सियासी माहौल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular