Saturday, April 20, 2024
Homeबीकानेरकांग्रेस के दिग्गज नेता का बयान- बीकानेर पश्चिम से राजकुमार दावेदार...

कांग्रेस के दिग्गज नेता का बयान- बीकानेर पश्चिम से राजकुमार दावेदार…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 10 अक्टूबर के बीकानेर दौरे के मद्देनजर बुधवार को पीसीसी सचिव राजकुमार किराडू के धर्मनगर द्वार स्थित कार्यालय में बीकानेर पश्चिम विधानसभा के सभी 30 वार्डो प्रमुख कांग्रेस जनों की बैठक हुई। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी ने अपने संबोधन में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पीसीसी सचिव राजकुमार किराड़ू को भावी दावेदार करार दिया। इसी सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. बी. डी. कल्ला भी दावेदार जता रहे हैं, ऐसे में डूडी के इस बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

बहरहाल, बैठक में नेता प्रतिपक्ष डूडी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मेडिकल कॉलेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आमजन, प्रदेश की निरंकुश और नाकारा सरकार को सत्ता से बेदखल करते हुए कांग्रेस को मौका दें। आज प्रत्येक वर्ग सरकार की कुनीतियों से परेशान है। अब कोई भी भाजपा के जुमलेबाज नेताओं के झांसों में नहीं फंसेगा और कांग्रेस को भरपूर समर्थन देगा, जिससे प्रदेश में एक बार फिर विकास की राह खुल सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव 36 कौम को साथ लेकर चली है। भाजपा ने सिर्फ धोखा दिया है। ऐसी सरकार को बदलने के लिए संकल्पबद्ध राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने जरूरी है। बीकानेर की सभा ऐतिहासिक हो और भाजपा के चूलें हिल जाएं। पीसीसी सचिव किराडू ने कहा कि आज जन-जन में सरकार के प्रति आक्रोश है। आगामी 10 तारीख को यह आक्रोश दिखेगा। उन्होंने बीकानेर पश्चिम से बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी सभा में होने का भरोसा दिलाया तथा कहा कि आने वाले चुनावों में जनता शहरी सीट से भाजपा का सफाया कर देगी।

इस दौरान बिशना राम सियाग, इंटक नेता हेमंत किराडू, पूर्व पार्षद दुर्गादास छंगाणी, राजेश भोजक, पार्षद प्रत्याशी मिलन गहलोत, जगदीश भांभू, कैलाश पारीक, देवानंद चावरिया, मनोज सेवग, प्रेम रतन जोशी, नवीन बिश्नोई, तोलाराम सियाग, सुंदर बेरड़, राजू पारीक क्रोनिया, रितेश सेवग, भीखराम, ऋषि व्यास, रामचंद्र ओझा, उमेश पुरोहित, जयदयाल गोदारा, संपत राजपुरोहित, भंवरलाल कूकना, मनोज किराडू, मोहम्मद आदिल, किशनलाल उपाध्याय, लेखराम भील, विमल सेन, सूरज सिंह, विजय शंकर गहलोत, लक्ष्मीनारायण स्वामी, विक्रम कड़वासरा, किशन श्रीमाली, राजेश किराड़ू, सुंदरलाल सोनी, रोबिन बिस्सा, तुषार गहलोत, बजरंग हर्ष, नवीन गोदारा, जुगनू नायक, कमल सेवग, जोगेन्द्र दम्माणी, गोविन्द माली, मूलचंद राणा, आशु गेदर, अजयपाल, गिरिराज व्यास, शान्ति लाल पुरोहित, शिव उपाध्याय, दिनेश बिस्सा, आनंद ओझा, राहुल व्यास आदि उपस्थित थे।

दिल्ली में टिमटिममाए बीकानेर की भावी राजनीति के कई नए चेहरे, ऐसे जताई दावेदारी…

बीकानेर : 10 को राहुल की सभा, मेडिकल कॉलेज मैदान में जुटेंगे 5 लाख लोग

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular