Saturday, April 20, 2024
Hometrendingशंभू-शेखर सकसेना राज्य स्तरीय पत्रकारिता और साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

शंभू-शेखर सकसेना राज्य स्तरीय पत्रकारिता और साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज़)। शंभूशेखर सकसेना सामाजिक विकास संस्थान की ओर से 9वाँ राज्य स्तरीय पत्रकारिता  और साहित्य का पुरस्कार समारोह आगामी दिसंबर में बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2018 के लिए राज्य स्तरीय तथा विशिष्ट पत्रकारिता तथा साहित्य पुरस्कारों के लिए संस्थान की ओर से प्रविष्टियां 10 दिसम्बर 2018 तक आमंत्रित की गई हैं। जिन्हें संस्था के कार्यालय 50, नागणेचेजी स्कीम, बीकानेर पर भिजवाया जा सकता है।

संस्थान की सचिव रेणु सकसेना ने बताया कि साहित्य विभूति स्वर्गीय शंभूदयाल सकसेना और पत्रकारिता के स्तम्भ रहे स्वर्गीय शेखर सकसेना की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से वर्ष 2009 में इस संस्थान का गठन किया गया था। वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष साहित्य के क्षेत्र में शंभूदयाल सकसेना राज्य स्तरीय साहित्य अवार्ड तथा विशिष्ट साहित्य पुरस्कार को आरम्भ किया गया था। वर्ष 2010 से ही शेखर सकसेना राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार तथा विशिष्ट पुरस्कार भी आरम्भ किया गया। दोनों पुरस्कारों में राज्य स्तरीय अवार्ड के लिए 5100 रुपए नगद, विशिष्ट पुरस्कार के लिए 2100 रुपए नगद, एकएक चाँदी का मेडल तथा सम्मानपत्र प्रदान किया जाता है। 

राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार के लिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले पत्रकार समाचारपत्रों की कटिंग के साथ तथा राज्य स्तरीय साहित्य पुरस्कार के लिए साहित्यकार अपनी गत पाँच वर्षों में प्रकाशित उपन्यास अथवा कहानी संग्रह की दो प्रतियाँ मय जीवनी संस्थान के कार्यालय पर 10 दिसम्बर 2018 तक भिजवा सकते हैं। राज्य स्तरीय दोनों विशिष्ट पुरस्कार बीकानेर के पत्रकार / फोटो जर्नलिस्ट और साहित्यकार को प्रदान किए जाएँगे। साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र के लिए प्राप्त प्रस्तावों को संस्थान की और से गठित कमेटी द्वारा परीक्षण किया जाएगा। कमेटी द्वारा चयनित विभूतियों का सम्मान समारोह संस्था द्वारा माह दिसम्बर 2018 के अंतिम सप्ताह में बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।

सिद्धिकुमारी ने ली पहली चुनावी मीटिंग, ये बनी रणनीति…

खींचतान से सूची में देरी, आखिर सोनिया गांधी को देना पड़ा दखल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular