Wednesday, April 24, 2024
Homeराजस्थानपायलट ने कसा तंज- भाजपा में कोई नहीं बनना चाहता बलि का...

पायलट ने कसा तंज- भाजपा में कोई नहीं बनना चाहता बलि का बकरा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

कोटा (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि राजस्थान में भाजपा का कोई प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनना चाहता, क्योंकि सबको पता है यहां भाजपा का सफाया होना निश्चित है। इसलिए कोई नेता प्रदेश अध्यक्ष बनकर बलि का बकरा नहीं बनना चाहता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पायलट ने कोटा में मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया है।

पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है। इनका कोई भी दांव काम नहीं आएगा। चाहे भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो या फिर मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार हो। उन्होंने कहा कि चेहरा बदलने या नाम बदलने से मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। आगामी चुनावों में भाजपा ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगी। प्रदेश की जनता सरकार से त्रस्त है। हाड़ौती का किसान सबसे ज्यादा परेशान है। आज हमने संभागभर से हजारों की तादाद में बूथ कार्यकर्ताओं को कोटा मुख्यालय बुलाया है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आए हैं। हम लोग आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। हाड़ौती में कांगे्रस हमेशा से ही मजबूत रही है। आज के कार्यक्रम के बाद दुगनी ताकत के साथ हम जनता के बीच जाएंगे। सरकार की विफलताओं को उनके सामने रखेंगे।

पायलट ने कहा कि सरकार की संवेदना मर गई है। किसानों आत्महत्या के सवाल पर उन्होंने कहा, बारां और झालावाड़ में हाल ही में किसानों ने आत्महत्या की है। लहसुन के दाम इतने कम है की किसान पूरी तरह से हताश हो रहा है। सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है कि उन्हें किसानों के प्रति कुछ करना नहीं है। सिर्फ घोषणाएं हो रही हैं, लेकिन खरीद केंद्र अब तक शुरू नहीं हो सके। लगातार किसान अपनी जान दे रहे हैं, इसे रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। किसानों की समस्याओं को लेकर कांगे्रस और अगल-अलग किसान संगठनों द्वारा धरना, प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन मुख्यमत्री ने अनदेखी कर किसानों पर जुल्म किया है। आगामी चुनाव में किसान सूद समेत इसका बदला लेगा।

पत्रकार वार्ता में कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने हाड़ौती में नए चहरों को मौका दिए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा, जो उम्मीदवार जीतने की स्थिति में हैं, उनका अध्ययन करेंगे और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। पार्टी को मजबूत करने और जीताने वाले उम्मीदवार के अनुभव का पार्टी पूरा इस्तेमाल करेगी। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर पालयट ने कहा कि गृहमंत्री की साख बची नहीं है। शोषण, उत्पीडऩ, बलात्कार, लूट, डकैती समेत कई गंभीर अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। कानून व्यवस्था बनाने में न मुख्यमंत्री और न ही गृहमंत्री गंभीर नहीं है। इन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular