Friday, March 29, 2024
Homeबीकानेरदेशप्रेम की भावना का हुआ सजीव दर्शन

देशप्रेम की भावना का हुआ सजीव दर्शन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
26 jan uit
नगर विकास न्यास परिसर में आयोजित समारोह में सीए महेन्द्र चूरा को सम्मानित करते न्यास सचिव आर. के. जायसवाल।

69वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित
बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। 69वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शुक्रवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त अनिल गुप्ता ने झण्डारोहण कर, परेड का निरीक्षण किया व मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने शान्ति के प्रतीक सफेद कपोत और रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े।
खिली धूप में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों व सेवाश्रम के विशेष बच्चों ने पूर्ण उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के चेहरों पर देशप्रेम की भावना के सजीव दर्शन हो रहे थे। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन यशवन्त भाकर ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं लक्ष्मी देवी, सुरेन्द्र कंवर व कमला देवी का अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। संभागीय आयुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 42 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
मार्चपास्ट. परेड कमांडर वृृत्त निरीक्षक धरम पूनिया के नेतृृत्व में 12 प्लाटून ने परेड में भाग लिया। इनमें आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान अरबन होमगाड्र््स, राजस्थान महिला पुलिस, एनसीसी की 7 राज बटालियन, स्काउट, गाइड, एसपीसी, महारानी सुदर्शना महाविद्यालयए बीबीएस व सोफिया विद्यालयों की टुकडिय़ां शामिल हुईं। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरीं।
आकर्षक प्रस्तुतियां. राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 250 छात्राओं ने सामूहिक नृत्य व गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी। योग प्रदर्शन में 4 विद्यालयों के 180 बच्चों ने भाग लिया। व्यायाम प्रदर्शन के तहत 20 विद्यालयों के 400 बच्चों ने तथा भारतीयम् में 13 विद्यालयों की 375 छात्राओं ने भाग लिया। वहीं सेवाश्रम के 30 विशेष बच्चों ने सामूहिक नृत्य ‘जीना यहां…Ó की मर्मस्पर्शी प्रस्तुति दी। समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 42 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
समारोह में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रा विधायक डॉ. गोपाल जोशी, महापौर नारायण चौपड़ा, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, पुलिस महानिरीक्षक बिपिन कुमार पाण्डे, निगम आयुक्त निकया गोहाएन, न्यास सचिव आर. के. जायसवाल, पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा, जिला परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह राजावत, अतिरिक्त कलक्टर शहर शैलेन्द्र देवड़ा, निगम उपायुक्त ताज मोहम्मदए डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, सहीराम दुसाद, प्रधान राधा देवी, बिहारी बिश्नोई, सुरेन्द्र ंसिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में वीरांगनाएं, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व आमजन उपस्थित थे। समारोह का संचालन संजय पुरोहित, रवीन्द्र हर्ष, ज्योतिप्रकाश रंगा व मंदाकिनी जोशी ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular