Friday, April 19, 2024
Homeबीकानेरओम नम: शिवाय के मंत्रों के साथ हुआ विजया का छणाव

ओम नम: शिवाय के मंत्रों के साथ हुआ विजया का छणाव

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

jai 3

jai 2

जय भूतनाथ सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विजया का प्रसाद ग्रहण करते राधेश्याम व्यास ‘जय भूतनाथ’ (फाइल फोटो)

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शहर के शिवालय ओम नम: शिवाय के मंत्र उच्चारणों से गूंज उठे। सभी शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई। देवाधिदेव महादेव की आरती से शुरू हुआ पूजन का दौर देर रात्रि अभिषेक तक चला।

गजनेर रोड स्थित जय भूतनाथ महादेव मंदिर में जय भूतनाथ सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से 38वां महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से 11 किलो विजया का छणाव किया गया। ट्रस्ट के संचालक भरत व्यास ‘लालू’ ने बताया कि सुबह शिव भगवान की आरती की गई। रात्रि में दूध, दही, घी व शर्करा से शिव भगवान का अभिषेक किया गया। शाम को महाप्रसादी का आयोजन हुआ। विजया छणाव का कार्यक्रम पं. विष्णु दत्त श्रीमाली के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम में मदन जैरी, केदार व्यास, बालू काका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। व्यास ने बताया कि इस आयोजन की शुरूआत उनके पिताजी राधे व्यास ‘जय भूतनाथ’ ने वर्ष 1980 में की थी। तब से निरंतर महाशिवरात्रि, रक्षा बंधन तथा सावन माह के दौरान इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।

उधर, शिवबाड़ी महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के मौके पर मेला भरा। श्रद्धालुओं की कतारें दिनभर लगी रही। स्वामी संवित् सोमगिरी महाराज के सानिध्य में इस मौके पर महाअभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर में मेले का सा माहौल नजर आया। वहीं नगर में हर्षोलाव, ब्रह्मसागर, संसोलाव, धरणीधर, गोपेश्वर, जनेश्वर महादेव मंदिर, मुक्तेश्वर महादेव, सोमेश्वर महादेव, जबरेश्वर महादेव, बारह महादेव, योगेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular