Thursday, March 28, 2024
Homeबीकानेरहुनरमंद को रोजगार की कमी नहीं

हुनरमंद को रोजगार की कमी नहीं

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। धर्मनगर द्वार स्थित जी. एस. एडवांस इंस्टीट्यूट बीकानेर का उद्घाटन आरती आचार्य एवं नगेन्द्र नारायण किराडू के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हुनरमंद को रोजगार की कोई कमी नहीं है। संस्था प्रधान स्वाति व्यास ने बताया कि शहर में पहली बार संगीत, नृत्य, मेहंदी, आर्ट एण्ड क्राफ्ट एवं चित्रकला के साथ आने वाने आशार्थियों को शिक्षा प्रदान की जायेगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आरती आचार्य ने कहा कि हम विभिन्न प्रकार की कलाओं को सीख कर खुद भी रोजगार प्राप्त कर सकते है और दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर सकते है। इस अवसर पर कलाकार नगेन्द्र नारायण किराडू ने बताया कि संगीत में अदृश्य शक्ति है जो व्यक्ति को अपने इच्छा अनुसार चंचल कर सकता है। उन्होंने कहा की हुनरमंद व्यक्ति को रोजगार की कमी नहीं है।

संस्था प्रधान स्वाति व्यास ने बताया कि इंस्टीट्यूट में नृत्य एवं संगीत निकिता व्यास, राधिका व्यास,, आर्ट एवं क्राफ्ट नीलू भाटी, मेहंदी नेनसी जोशी, फिटनेस एवं योगा के लिए सिम्पल शर्मा, ब्यूटी टिप्स कीर्ति व्यास, स्पोकन इंग्लिश के लिए विशाल पुरोहित, कम्प्यूटर टाईपिंग एवं मेनेजमेंट स्वाति व्यास आदि मार्गदर्शक रहेंगे। इस अवसर पर गिरिश व्यास ने गुरू शिक्षा एडवांस इंस्टीट्यूट के द्वारा संचालित विभिन्न कोर्सेज की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहां की जिसके पास होगा हुनर वह नहीं सोयेगा भूखा नर। कार्यक्रम में शारदा व्यास, अंजू व्यास, श्रद्धा पुरोहित, माया चांडक, गौरव पुरोहित, चंदा कोठारी, नन्दू कोठारी, भारती पुरोहित, दीपक व्यास, निलिमा उपाध्याय, अदिति किराडू, प्रियांसी शर्मा, दिव्या जोशी, चारूता पुरोहित, गरिमा व्यास, सपना पुरोहित, राधिका व्यास, विशाल पुरोहित, छवि पुरोहित, राघव पुरोहित, स्वाति हर्ष, सोहानी पुरोहित, देवांशु व्यास आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निकिता व्यास ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular