Thursday, April 18, 2024
Homeधर्म-ज्योतिषअंक ज्योतिष से जानिए कैसा रहेगा नया साल

अंक ज्योतिष से जानिए कैसा रहेगा नया साल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

आने वाला नया साल 2018, अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा? यह जानना बहुत दिलचस्प है। नए साल 2018 का कुल योग बनता 2 है। इस अंक का स्वामी चंद्रमा हैं। यदि आप मीडिया, जनसंपर्क, कला तथा तरल पदार्थ जैसे- तेल, दूध, पानी आदि पेशे से जुड़े हैं तो यह नया आप के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण साबित होगा। हालांकि आपकी जिम्मेवारियां बढ़ जाएगी, लेकिन प्रयासों को सराहा जायेगा। तो आइए जानते है कि साल 2018 आपके लिए कैसा रहेगा।

अंक-1
(जिनका जन्म 1, 10,19, 28 तारीख को हुआ हैं)

आपका स्वामी सूर्य है। सूर्य मंगल का मित्र हैं। इसलिए नई ऊर्जा के साथ कई महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बेरोजगार रोजगार के लिए प्रयास करें, निश्चित रूप से सफल होंगे। पदोन्नति के योग भी हैं, राजनेताओं को लाभ मिलेगा। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सफल होंगे।

अंक-2
(जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ हैं)

आपका स्वामी चन्द्र है और मंगल चन्द्र का मित्र है। नए साल में नई ऊर्जा का संचार होगा। अब तक सोचे कार्य जो रूके थे पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी साल अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

अंक-3
(जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ हैं)

इस अंक का स्वामी गुरु है। गुरु मंगल का मित्र है। न्यायिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्यिों के लिए यह साल सफलता भरा रहेगा। अधिवक्ताओं, प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति अनुकूल सफलता प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अविवाहितों को खुशखबरी मिल सकती है।

अंक-4
(जिनका जन्म 4,13, 22, 31 तारीख को हुआ हैं)

अंक का स्वामी राहु है। मंगल राहु का शत्रु है। कार्य में रूकावट आएगी। कार्य योजनाओं को गुप्त रखकर ही आगे बढ़ें तभी सफल होंगे। कोई गोपनीय चिंता रह सकती है। आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

अंक-5
(जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है)

इनका स्वामी बुध है। मंगल बुध में समभाव होता है, इसलिए विशेष कार्य में अनुकूल सफलता मिलेगी। साहसबल में वृद्धि होगी। सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। नवीन व्यवसाय करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे।

अंक-6
(जिनका जन्म 6, 15, 24 तारीख को हुआ हैं)

स्वामी शुक्र है। शुक्र मंगल की आपस में शत्रुता होती है, इसलिए आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम से बचना होगा। स्वयं पर नियंत्रण रखकर चलना होगा। स्त्री पक्ष को सावधानी बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी।

अंक-7
(जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हैं)

उनका स्वामी नेप्चुन है। मंगल से इसकी ना मित्रता है ना शत्रुता, इसलिए कामकाज में सामान्य स्थिति रहेगी। व्यापार, व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचना होगा। स्त्री पक्ष के मामलों में सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में लेन-देन से बचना होगा। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा।

अंक-8
(जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हैं)

उनका स्वामी शनि है। शनि मंगल का शत्रु है, इसलिए काफी संभलकर चलना होगा। पारिवारिक मामलों में सोच विचार कर चलें। व्यवसाय में जोखिम से बचें। वाहन आदि सावधानी से चलाएं। नौकरी-पेशा अपने कार्य की जिम्मेदारी समझें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

अंक-9
(जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हैं)

अंक का स्वामी मंगल है। इसके अलावा साल का स्वामी भी मंगल है। इस साल आपकी हर तरह से चांदी है। उत्साह बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। व्यापार में उन्नति होगी। जमीन और जायजाद के कार्य बनेंगे। नौकरी-पेशा के लिए सुखद स्थिति रहेगी।

-घनश्याम गहलोत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular