Tuesday, April 16, 2024
Homeदेशगुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव : रुझानों में भाजपा आगे

गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव : रुझानों में भाजपा आगे

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में ताजा रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। गुजरात में जहां भाजपा 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस 81 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य एक सीट पर आगे है। गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा के नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कांग्रेस के राहुल गांधी के लिए बेहद अहम है। बीजेपी ने 150+ सीटें जीतने का टारगेट रखा था। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 22 साल बाद राज्य में कांग्रेस की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। अगर दोनों पार्टियों के वोट शेयर और सीटों को देखा जाए तो अब तक कांग्रेस को 1985 में सबसे ज्यादा 149 सीटें (55.6 प्रतिशत) मिली थीं। उधर, बीजेपी के खाते में 2002 में 49.9 प्रतिशत वोट शेयर के साथ पहली बार सबसे ज्यादा 127 सीटें आई थीं।
उधर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के सभी 68 सीटों के रुझान आ गए हैं, जिनमें बीजेपी 40, कांग्रेस 24 और अन्य 4 सीटों पर आगे है। अब तक के रुझानों में बीजेपी बहुमत से आगे निकल गई है। उसे 14 सीटों का फायदा हुआ है, जबकि कांग्रेस को 12 सीटों का नुकसान हुआ है। बीजेपी की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर से 1706 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular