Thursday, April 18, 2024
Homeदेशफैजाबाद का नाम अब होगा अयोध्या, दशरथ के नाम कॉलेज, राम के...

फैजाबाद का नाम अब होगा अयोध्या, दशरथ के नाम कॉलेज, राम के नाम एयरपोर्ट

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अयोध्या। छोटी दीपावली के मौके पर दीपोत्सव में शामिल होने आए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि फैजाबाद का नाम अब अयोध्या होगा। योगी ने कहा कि अयोध्या हमारी आन-बान-शान है, इसकी पहचान भगवान राम से होती है, इसलिए जनपद फैजाबाद का नाम भी आज से अयोध्या होगा।

उन्होंने उत्तर कोरिया की फस्र्ट लेडी किम-जुंग-सुक का स्वागत किया और कहा कि आज हम अतीत को याद करने के लिए इक_ा हुए हैं। योगी ने दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज और श्रीराम के नाम पर एयरपोर्ट बनाने का भी ऐलान किया। इसके बाद राम की पैड़ी पर 3 लाख दीये जलाए गए। यूपी सरकार की कोशिश इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की है।

अयोध्या-कोरिया का रिश्ता 2000 साल पुराना

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या और कोरिया के रिश्ते 2000 साल पुराने हैं। तब अयोध्या की राजकुमारी से कोरिया के राजकुमार का विवाह हुआ था। अयोध्या और कोरिया के बीच पर्यटन को आने वाले वक्त में बढ़ावा मिलेगा। अतिथि देवो भव: की भारतीय संस्कृति के भाव को व्यक्त करने के लिए मैं कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने प्रथम महिला को भेजकर दोनों देशों के बीच पुराने रिश्ते को बढ़ाया है। आज हम अपने अतीत के साथ जुड़ रहे हैं।

अयोध्या के साथ अन्याय नहीं होगा

योगी ने कहा कि हम राम राज्य लाएंगे। ऐसा शासन जहां किसी प्रकार की दुख-दरिद्रता न हो, वही तो रामराज्य है। भावनाएं आज हिलोरें मार रही हैं। पूरा देश देख रहा है कि अयोध्या क्या चाहता है। अयोध्या के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता। दुनिया की कोई ताकत नहीं कर सकती।

किम ने कहा…शुक्रिया मोदी-योगी

किम-जुंग-सुक ने कहा कि मुझे आमंत्रित करने केे लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया। मैं सभी लोगों को दीपोत्सव की बधाई देती हूं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह मौजूद थे।

दीपावली पर राजनीतिक गर्मी के बीच पहले गिरी बर्फ, अब होगी बारिश, ऐसे बढ़ेगी सर्दी…

मुस्लिम लड़के-हिंदू लड़की की मोहब्बत दिखाकर मुश्किल में पड़ी फिल्म ‘केदारनाथ’

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular