Friday, March 29, 2024
Homeबीकानेरदशहरा को तय होगी पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक सावे की तिथि

दशहरा को तय होगी पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक सावे की तिथि

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। अगले साल यानी 2019 में प्रस्तावित पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक सावे की तिथि 19 अक्टूबर को दशहरा के दिन तय होगी। सावे की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। सावा स्थापना के लिए कीकाणी लालाणी व्यास पुष्करणा सामूहिक सावा समिति की ओर से रविवार को दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपालजी मंदिर में हुई समिति के पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय किया गया। इसमें कीकाणी-लालाणी व्यास समुदाय के पंचायत के सदस्य और समाज के लोगों ने भागीदारी निभाई।

अध्यक्ष नारायणदास व्यास ने बताया कि पुष्करणा समाज का सामूहिक विवाह समारोह (सावा) निर्धारण की प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में सावे का शोधन, तिथि दशहरा (19 अक्टूबर) को तय की जाएगी। दूसरे चरण में धनतेरस के दिन सावे से संबंधित सभी तिथियां घोषित की जाएगी। संस्था सचिव शिव कुमार व्यास ने सवा शोधन व अन्य कार्यक्रम के लिए सावा कमेटी का गठन करने का प्रस्ताव रखा। सावा शोधन प्रक्रिया के लिए चौथाणी ओझा, नानकाणी ओझा, किराड़ू, सूरदासाणी, भादाणी, आचार्य, राज्य ज्योतिष, ज्योतिषाचार्य व समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। भवानीशंकर व्यास ने कहा कि सावा ऐतिहासिक परम्परा है। आज के अर्थ प्रधान युग में अन्य समाजों में भी सामूहिक सावा प्रथा शुरू की है।

सावा समिति का गठन

पुष्करणा सामूहिक सावा समिति की कमेटी का गठन किया गया। इसमें नारायणदास व्यास अध्यक्ष, बृजेश्वर लाल व्यास संयोजक, गोपाललाल व्यास उप संयोजक नियुक्त किए गए हैं। साथ ही भवानीशंकर व्यास (कीकाणी) एवं बद्रीदास व्यास (लालाणी) को कमेटी संरक्षक बनाया गया।

तालाबों पर होंगे पितर तर्पण

पितरों की तृप्ति का पर्व श्रद्धापक्ष सोमवार से शुरू हो गया। एक पखवाड़े तक तालाबों पर पितर तर्पण का अनुष्ठान चलेगा। श्राद्ध पक्ष में पितर तर्पण खास महत्व बताया गया है। हर्षोलाव तालाब परिसर में सोमवार से 15 दिन तक सुबह पांच बजे से चार चरणों में देव, ऋषि व पितृ तर्पण के अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चारण से होंगे। पंडित गोपाल ओझा वैदिक मंत्रोच्चारण से तर्पण करवाएंगे। तर्पण सुबह पांच बजेए छह बजे, सात बजेख् आठ बजे चार पारियों में होगा। वहीं तर्पण मंडल के तत्वावधान में सुबह साढ़े चार बजे से पंडित नवरतन व्यास के सान्निध्य में भी हर्षोल्लाव तालाब पर तीन चरण में तर्पण कराया जाएगा।

बीकानेर क्राइम : चैन स्नैचर्स के पीछे पड़ी पुलिस, 5 वारदातें खुली

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular