Thursday, April 25, 2024
Homeबीकानेरजन स्वराज यात्रा के बहाने किराड़ू के साथ उतरे डॉ. व्यास

जन स्वराज यात्रा के बहाने किराड़ू के साथ उतरे डॉ. व्यास

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. राजू व्यास ने कहा है कि प्रदेश की जनता तानाशाह सरकार को उखाडऩे का वक्त आ गया है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। डॉ. व्यास रविवार को पीसीसी सचिव राजकुमार किराड़ू के नेतृत्व में जन स्वराज यात्रा में शामिल होने बीकानेर आए थे।

यहां नाल एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से डॉ. व्यास का स्वागत किया। इस दौरान पीसीसी सचिव राजकुमार किराडू, कौशल दुग्गड़, चंद्र प्रकाश गहलोत, आनंद सिंह सोढा, मनोज सेवग, रीतेश सेवग, ऋषि व्यास, प्रेमरतन जोशी, गुलाम मुस्तफा, सुरेन्द्र व्यास, राजेश भोजक, रामचंद्र ओझा, गोपाल पुरोहित, संजय आचार्य, जगदीश भांभू, धनराज सोलंकी, हसन अली गौरी, मनोज कूकणा, दिलीप सिंह, नीतेश मूंड, पूनम चंद घिंटाला, मदन कूकणा, विजय स्वामी, उमेश सियाग, नवनी गोदारा तथा प्रकाश कूकणा साथ रहे।

डॉ. राजू व्यास ने कहा कि आज का समय युवाओं का है। इस वर्ग को अपना भला-बुरा समझने की जरूरत है। सरकार ने पांच वर्षों में इनके हितों पर कुठाराघात किया है। वर्तमान सरकार में किसान परेशान है। शहरी क्षेत्र की समस्याएं जस-की-तस हैं। सूरसागर सड़ांध मार रहा है। एलिवेटेड रोड के नाम पर जनता के साथ राजनीति हो रही है।

इससे पहले पीसीसी सचिव राजकुमार किराड़ू के नेतृत्व में ‘जन स्वराज यात्रा’ के तहत रविवार को वार्ड 1 व 2 के विभिन्न क्षेत्रों में ‘विकास में आमजन की भागीदारी’ अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पीसीसी सदस्य डॉ. राजू व्यास भी साथ रहे। यात्रा की शुरुआत पूगल रोड स्थित हनुमान मंदिर से हुई तथा सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा बंगला नगर, अंत्योदय नगर तथा डूडी पेट्रोल पम्प क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया।

इस दौरान आमजन को भाजपा सरकार की विफलताओं के बारे में बताया तथा कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत करवाया गया। किराड़ू ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में विकास के कौन-कौन से काम हो, इसका निर्धारण स्थानीय लोगों द्वारा होना चाहिए। ऐसे में सही कार्य होते हैं तथा उनकी गुणवत्ता भी बनी रहती है।

…नहीं तो सूरसागर ले डूबेगा अफसरों की साख!

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular