Friday, April 26, 2024
Homeबीकानेरआखिरी दिन 'शक्ति' के लिए कांग्रेस ने झोंक दी सारी ताकत

आखिरी दिन ‘शक्ति’ के लिए कांग्रेस ने झोंक दी सारी ताकत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
शक्ति प्रोजेक्ट के तहत कार्यकर्ताओं को जोडऩे की प्रक्रिया करती शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़।
शक्ति प्रोजेक्ट के तहत कार्यकर्ताओं को जोडऩे की प्रक्रिया करती शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़।

 

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से लॉंच किए गए शक्ति प्रोजेक्ट के तहत कार्यकर्ताओं को जोडऩे की शनिवार को आखिरी तारीख पर बीकानेर के शहर व देहात कांग्रेस ने सारी ताकत झोंक दी। जगह-जगह शिविर लगाकर निर्धारित लक्ष्य को छूने की भरसक कोशिश की गई। इस काम में कांग्रेस शहर व देहात के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी से जुड़ी अग्रिम संगठनों ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया।

देहात कांग्रेस के कोषाध्यक्ष कौशल दुग्गड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम शक्ति प्रोजेक्ट के तहत कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए शनिवार सुबह से ही सक्रिय हो गई। शाम पांच बजे तक बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साढ़े तीन सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं के नाम इस प्रोजेक्ट के तहत जोड़ दिए गए। इसके अंतर्गत जुडऩे वाले कार्यकर्ता की वोटर आईडी, मोबाइल नंबर व आधार नंबर जुटाए गए। बाद में उन्हीं के मोबाइल नंबरों से शक्ति प्रोजेक्ट के तहत दिए गए नंबर पर एसएमएस किए गए। एसएमएस सफल होते ही उनके नंबरों में शक्ति से जुडऩे को लेकर धन्यवाद का संदेश मिलने लगा। इसके बाद कांग्रेस नेता दुग्गड़ की ओर से उक्त साढ़े तीन सौ लोगों की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी मेल के जरिये भेज दी। इसकी प्रतिलिपि ‘अभय इंडिया’ को भी प्राप्त हुई है।

उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में भी शहर में विभिन्न जगहों पर शक्ति प्रोजेक्ट के तहत कार्यकर्ताओं को जोडऩे का काम युद्धस्तर पर चलाया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने ‘अभय इंडिया’ को बताया कि शनिवार को चूंकि इस प्रोजेक्ट के तहत जोडऩे का आखिरी दिन था, इसलिए हमने वार्डवार शिविर लगाए। वार्ड संख्या 4, 27, 54 सहित अन्य वार्डों में शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया।

गहलोत ने दावा किया है कि शहर कांग्रेस ने शक्ति प्रोजेक्ट के तहत मिले लक्ष्य से कहीं ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ दिया गया है। इसके लिए बाकायदा कार्यकर्ताओं के डॉक्यूमेंट में अंकित नंबर भी अंकित किए गए हैं। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने बताया कि उनकी ओर से भी कार्यकर्ताओं को शक्ति प्रोजेक्ट के तहत जोड़कर उसकी सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दी गई है।

कांग्रेस के ‘शक्ति’ प्रोजेक्ट ने दांव पर लगाई नेताओं की प्रतिष्ठा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular