Friday, April 19, 2024
Homeबीकानेरकलक्टर से बोले कांग्रेसजन- जांच की आड़ में नहीं दे रहे एनओसी

कलक्टर से बोले कांग्रेसजन- जांच की आड़ में नहीं दे रहे एनओसी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीेकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसजनों ने सोमवार को कलक्टर अनिल गुप्ता से मिलकर कहा कि नगर विकास न्यास ने करोड़ों रुपए लेकर पट्टे तो बना दिए, लेकिन एनओसी नहीं दी जा रही। न्यास प्रशासन पट्टों की जांच की आड़ में एनओसी नहीं दे रहा, इससे आमजन परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि न्यास प्रशासन लगभग 20-22 हजार पट्टों की एन.ओ.सी. नहीं दे रहा, इस कारण पट्टेधारी आमजन दर-दर की ठोकरें खा रहा है। भाजपा के इस राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। न्यास कर्मचारी जानबूझ कर आम जन को पीडि़त कर रहा हैै, शहर जिला कांग्रेस इसका पूर्णतया विरोध करती है।

पीसीसी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने न्यास प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर विकास न्यास ने इन पट्टों से करोड़ों रूपये की आय की थी, लेकिन आज इन पट्टाधारियों को एन.ओ.सी. नहीं मिलने से काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बीकानेर के नागरिक न्यास की कार्य शैली एंव कर्मचारियों की नीति से त्रस्त है। न्यास प्रशासन आमजन को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच का झूठा हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। पूर्व में भी इस सम्बन्ध में कई मर्तबा नगर विकास न्यास से मांग की जा चूकी है, लेकिन आज तक आमजन को कोई भी राहत नहीं मिली। समय रहते इस विषय पर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस आमजन के साथ एक बड़ा आन्दोलन करेगा।

शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत एंव नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार ने कहा कि नगर विकास न्यास परिसर में भ्रष्टाचार का बोल-बाला चारों तरफ है। प्रदेश भाजपा सरकार को भी आम जन से कोई सरोकार नहीं है। न्यास के अधिकारी एंव सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि सिर्फ अपना निजी स्वार्थ साधने में लगे है। वर्तमान में बीकानेर शहर विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ चुका है। पिछले चार वर्षों से आम जन एन.ओ.सी. के लिए परेशान हो रहे हैं।

प्रवक्ता फिरोज भाटी ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में आनन्दसिंह सोढ़ा, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, ललित तेजस्वी, मगनलाल पाणेचा, माशूक अहमद, जयदीप सिंह जावा, आजम अली, अविनाश राठौड़, मैक्स नायक, श्याम तंवर, एडवोकेट मो. असलम, शिवशंकर स्वामी, अरूण व्यास, पार्षद शहाबुदीन भुट्टा, फारूक भाटी, राजू देवी व्यास, नारायण जैन, जाकिर नागौरी, मनोज चौधरी, अब्दुल रहमान लोदरा, सत्यनारायण कच्छावा, विकास तंवर, शाबीर पंवार, शेषनाथ पांडे, मुमताज शेख, अहमद अली भाटी, मुकेश गहलोत, पाबुराम नायक, मुनीर कुरैशी, रविकांत पंडित, रोहित पंडित, शाहरूख खान, पार्षद युनूस अली, दिलीप सारण, नीरज गहलोत, संजय भाटी, राजा भाटी, चेतन जावा सहित कई कांग्रेस जन शामिल रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular