Friday, April 19, 2024
Homeबीकानेरसीएम पहुंची बीकानेर, कोई स्वागत, तो कोई विरोध का तलाश रहा मौका

सीएम पहुंची बीकानेर, कोई स्वागत, तो कोई विरोध का तलाश रहा मौका

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार सुबह करीब 11.35 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंची। जहां पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम यहां से नागणेचीजी मंदिर के लिए रवाना हो गई है। जहां पूजा-अर्चना के बाद वे राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचेंगी।

उनके स्वागत में जगह-जगह कार्यकर्ताओं की टोलियां हाथों में झंडे-बैनर लिए ढोल-नगाड़ों के साथ इंतजार कर रहे हैं। वहीं सीएम के विरोध के लिए विपक्ष के नेता-कार्यकर्ता मौके की तलाश में है। पुलिस ने इन पर पूरी निगरानी बना रखी है। पुलिस प्रशासन ने सीएम की यात्रा के दौरान कानून एवं व्यवस्था सुचारू रखने के लिहाज से एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नागणेचीेजी मंदिर के दर्शनों के बाद पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम राजस्थान डिजिफेस्ट में भाग लेंगी। दोपहर पौने दो बजे सीएम राजे सार्दुल क्लब जाएंगी। यहां से फिर वे करीब 2.50 बजे रविन्द्र रंगमंच जाएंगी। दोनों जगह रोड सेफ्टी अवेयरनेस और हेलमेट वितरण कार्यक्रम होंगे।

सीएम राजे रविन्द्र रंगमंच से शाम सात बजे गजनेर पैलेस के लिए रवाना होंगी। रात्रि विश्राम पैलेस में ही करेंगी। अगले दिन 28 जुलाई को सीएम राजे सुबह सवा दस बजे देशनोक जाएंगी। जहां करणी माता मंदिर के दर्शन करने के बाद वे दोपहर हनुमानगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगी।

व्यापारियों ने सीएम को चेताया, शिलान्यास किया तो हम करेंगे विरोध

विरोध की चेतावनी के बाद पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, कांग्रेसी भूमिगत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular