Friday, March 29, 2024
Homeराजस्थानभाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नाम तय, ऐलान एक-दो दिन में

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नाम तय, ऐलान एक-दो दिन में

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाम का ऐलान एक-दो दिन में कभी भी किया जा सकता है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में हालांकि इस पद के लिए नाम तो तय कर लिया है, लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है। सूत्रों की मानें तो गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम इस पद के लिए तय माना जा रहा है। मोदी मंत्रिमंडल में कृषि राज्यमंत्री शेखावत फिलहाल विदेश दौर पर ग्रीस गए हुए हैं। वे संभवत: गुरुवार रात या 21 को स्वदेश वापस आएंगे। माना जा रहा है कि उनके स्वदेश लौटते ही आलाकमान उनके नाम का ऐलान कर सकता है।

राजस्थान में नाराज चल रहे राजपूत समाज के लोगों को साधने के लिए शेखावत के नाम पर आलाकमान ने मुहर लगाने का फैसला किया। शेखावत न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चहेते हैं, बल्कि संघ में भी उनकी खासी पैठ है। सूत्रों की मानें तो राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में दलित चेहरा अर्जुनराम मेघवाल का नाम भी शामिल था। हाल ही में हुए दलित आंदोलन के बाद भाजपा का एक धड़ा दलितों को साधने के लिए मेघवाल को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की सिफरिश कर रहा था। कोटा सांसद ओम बिरला, प्रदेश में नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी, पूर्व वन मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व प्रदेश महामंत्री सतीश पूनियां के नामों की चर्चा भी रही।

गौरतलब है कि अशोक परनामी ने 16 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इस्तीफा भेजा था, जिसे मंगलवार को मंजूर कर लिया गया। परनामी को प्रदेशाध्यक्ष से पद हटाने के बाद भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। परनामी को गत विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। वे करीब 4 साल 2 माह से अधिक इस पद पर रहे हैं। परनामी के इस्तीफे के बाद प्रदेश सरकार में मंत्रिपरिषद में बदलाव की चर्चाएं भी एक बार फिर से शुरू हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि परनामी को प्रदेश मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular