Friday, April 19, 2024
Hometrendingटिकटों के वितरण में भाटी को मिली तरजीह, अब डूडी की बारी...

टिकटों के वितरण में भाटी को मिली तरजीह, अब डूडी की बारी…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जहां अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई, वहीं कांग्रेस में टिकटों के मंथन का दौर लगभग खत्म हो गया है। अब कभी भी पहली सूची जारी हो सकती है। बीकानेर के राजनीतिक परिदृश्य के लिहाज से भाजपा की पहली सूची देखें तो यह साफ हो जाएगा इसमें क्षेत्र के कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी को पूरी तरजीह मिली है। उन्हें कोलायत सीट के लिए अपने मन मुताबिक टिकट मिल गया है। वहीं खाजूवाला से उनके करीबी डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और लूनकरणसर में सुमित गोदारा को टिकट मिल चुके हैं। अब तीन अन्य सीटों पर किसके चहेते टिकट लेकर आते हैं, ये देखने वाली बात होगी।

बहरहाल, भाजपा की पहली सूची के बाद भाटी के चेहरे पर रौनक साफतौर पर छलक रही है। इधर, कांग्रेस में अभी पहली सूची को लेकर ही माथापच्ची का दौर चल रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी नोखा सहित जिले की सातों सीटों पर अपना प्रभाव छोडऩे के लिए जी-तोड़ कोशिश में जुटे हैं। खबर यह भी है कि कुछ सीटों पर डूडी के पसंद के प्रत्याशियों को जगह नहीं मिल पा रही है, इससे वे खफा भी है।

सोमवार को कांग्रेस की सीईसी बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के नाराज होने की खबर खूब वायरल हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डूडी की नाराजगी दूर करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत उन्हें मनाने के लिए गाड़ी में अपने साथ भी ले गए। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की ओर से महामंथन के बाद जारी होने वाली पहली सूची में डूडी के पसंद के कितने दावेदारों को टिकट मिल पाता है।

भाजपा की पहली सूची के बाद इस्तीफों की बौछार, इन्होंने दी चेतावनी…

कांग्रेस की पहली सूची तैयार, मंगलवार को होगी जारी, कुछ नाम ऐनवक्त पर कटे

पीबीएम अस्पताल में बधाई के नाम पर हुआ शर्मनाक घटनाक्रम

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular