Wednesday, April 24, 2024
Homeबीकानेरचुनावी गर्माहट के बीच सौहार्द के लिए एक मंच पर आए सभी...

चुनावी गर्माहट के बीच सौहार्द के लिए एक मंच पर आए सभी उद्यमी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सुरेश बोड़ा/बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल संरक्षक परिषद द्वारा सभी व्यापारिक संगठनों के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संरक्षक परिषद के अध्यक्ष अनन्तवीर जैन ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज से पहले बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव करने की परम्परा रही है और व्यापार मंडल का महत्वपूर्ण उद्देश्य आम व्यापारी एवं उपभोक्ता की आवाज बनकर जनता और बीकानेर के व्यापार जगत को राहत प्रदान करना है, क्योंकि व्यापार मंडल सभी सहभागी संस्थाओं का एक अम्ब्रेला यूनिट है, इसलिए सभी संस्थाओं के प्रधानों की संस्थागत राय जानने के लिए ही इस प्रकार का आयोजन किया गया है।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सदेव व्यापारिक हित के लिए तत्पर रहा है और इसकी सफलता के पीछे आप सभी सहभागी संस्थाओं का महत्वपूर्ण हाथ रहा है। बीकानेर संरक्षक परिषद के सदस्य उमाशंकर आचार्य ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की बीकानेर के औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है और सभी व्यापारिक संस्थाओं का यह कर्तव्य भी है कि व्यापार मंडल की गरिमा में समय समय पर अपना सहयोग प्रदान करें।

बीकानेर हलवाई समिति के सचिव श्रीगोपाल अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्य गोकुल जोशी ने बताया कि आज इस समारोह में सभी संस्थाओं का बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना यह साबित करता है कि व्यापार मंडल का अस्तित्व कभी खतरे में नहीं आ सकता। बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ के महावीर पुरोहित ने बताया कि हमारी संस्था सदेव बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान बनाए रखेगी।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का स्वरुप बनाए रखने के लिए जिले की एक भी संस्था पीछे नहीं रहेगी। एक समृद्धशाली संस्था होने के नाते बीकानेर जिला उद्योग संघ अपना दायित्व समझते हुए आंतरिक लोकतंत्र और सद्भावनापूर्ण माहौल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीकानेर बस ऑपरेटर्स एशोसियेशन के अध्यक्ष समुन्द्रसिंह ने मिलजुल कर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के विकास एवं विस्तार में अहम भूमिका निभाने पर जोर दिया। बीकानेर आयरन वक्र्स एशोसियेशन के अध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर ने आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ काम करने और बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अस्तित्व को बचाए रखने में सभी से सहयोग की अपील की।

बीकानेर फायर वक्र्स एशोसियेशन के वीरेंद्र किराडू, जैन मार्केट व्यापार मंडल के के. के. मेहता, बीकानेर जिला उद्योग संघ के जुगल राठी ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के विकास में हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इस संवाद कार्यक्रम में बीकानेर मुद्रण व्यवसाय समिति के मनमोहन कल्याणी एवं अमित मोदी, बीकानेर अनाज कमेटी के जयकिशन अग्रवाल, करणी उद्योग संघ के महेश कोठारी, बीकानेर इलेक्ट्रिक ट्रेड एशोसियेशन के पवन देवानी, बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइंस ऑनर एशोसियेशन के श्रीधर शर्मा, बीकानेर ऑयल मील के विनोद बाफना, कच्ची आढ़त व्यापार संघ के जगदीश पेड़ीवाल एवं रिद्धकरण सेठिया, बींछवाल उद्योग संघ के शिवरतन पुरोहित, राजस्थान उद्योग मंडल के राम अरोड़ा एवं नरेश मित्तल, श्री बीकानेर खाद बीज एशोसियेशन के महेंद्र दुसाद, बीकानेर दाल मिल्स एशोसियेशन के राजकुमार पचीसिया एवं हरिकिशन गहलोत, बीकानेर पेट्रोलियम डीलर एशोसियेशन के अनिरुद्ध दाधीच, नोखा उद्योग संघ के दीपक राठी, बीकानेर किराना सुपारी एशोसियेशन के जेठमल बोथरा और संरक्षक परिषद के सदस्यों सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल चुनाव में नामी घरानों की प्रतिष्ठा दांव पर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular